पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें हरियाली अभियान चलाकर गांव में बरगद, पीपल एवं पाकड़ का पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि पौधरोपण स्थलों की एक सप्ताह के अंदर गड्ढा खुदाई करा लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हों। कोई भी इच्छुक व्यक्ति यदि जिले में बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट लगाना चाहता है, तो प्रभागीय वन अधिकारी एवं अपर चिकित्सा अधिकारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकता है।