फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे विमान, पार्किंग का रहेगा मुकम्मल इंतजाम

Fri, 19 Jan 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी अपना योगदान देगा। कार्यक्रम में पहुंचने वाले वीवीआईपी के जहाज की पार्किंग के लिए व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


इस समय दिल्ली से कुशीनगर तक एक मात्र घरेलू उड़ान सेवा 30 मार्च तक स्थगित है। हालांकि, पांच महीने से स्थगित चल रही स्पाइस जेट अब इस एयरपोर्ट से उड़ान कराने में असमर्थ दिख रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने विमानन कंपनी से घरेलू उड़ान शुरू कराने के लिए बातचीत कर रही है। इसी बीच एयरपोर्ट का डीवीओआर सिस्टम व आईएलएस का काम भी पूरा हो जाएगा। मौजूदा समय में एयरपोर्ट से कोई उड़ान नहीं हो रही है।
उधर, आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर में राम विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। इसमें अनेक वीवीआईपी लोगों का आगमन होगा। कुछ लोग तो अपने निजी फ्लाइट से आएंगे, तो कुछ कामर्शियल से पहुंचेंगे। अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक दिन में पहुंचने वाले वीवीआईपी के जहाजों के पार्किंग की जगह नहीं है, लिहाज उनके जहाजों को आसपास के एयरपोर्ट पर पार्किंग के लिए व्यवस्था बनाई गई है। इस कड़ी में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी पार्किंग के लिए चयनित किया गया है। अयोध्या से नजदीक गोरखपुर और लखनऊ दोनों हवाईअड्डे से उड़ान सेवा संचालित है। इसके चलते यहां सीमित संख्या में ही जहाजों की पार्किंग हो सकेगा। शेष की पार्किंग कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कराई जाएगी।
विज्ञापन


0

22 जनवरी को अयोध्या में आने वाले विशेष विमान की पार्किंग के लिए जानकारी मिली है। इसके साथ ही अन्य उड़ान कंपनियों से भी संपर्क साधा जा रहा है। -नरेंद्र थे, प्रभारी निदेशक, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें