फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर वादी संवाद दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानों में आयोजित हुआ वादी संवाद दिवस
विज्ञापन

एसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। एसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी थानों में वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। वहां एक-एक कर विवेचनाओं के वादियों एवं विवेचकों से संवाद स्थापित किया गया। उसके बाद मुकदमों से संबंधित फीडबैक लेकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने कसया थाने में आई सभी विवेचनाओं के वादियों व विवेचकों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने प्रत्येक विवेचना के वादियों से विवेचकों के साथ एक-एक करके संवाद स्थापित कर विवेचना के संबंध में फीडबैक लिया। इसके बाद विवेचनाओं का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण के लिए विवेचकों को निर्देश दिए। इस दौरान सीओ कसया पीयूष कांत राय भी मौजूद थे। पटहेरवा थाने में सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया ने वादियों और विवेचकों से संवाद स्थापित किया। इसी तरह अन्य थाने में भी विवेचना गुणवत्तापूर्ण तरीके से किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें