फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालोन में मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक की बेटी को मिला डीजी सिल्वर सम्मान
विज्ञापन

समउर बाजार (कुशीनगर )। क्षेत्र के गांव पिपरा कनक की बेटी सीओ शाहिदा नसरीन को डीएम जालौन प्रियंका निरंजन ने डीजी सिल्वर सम्मान देकर उन्हें सम्मानित किया है। इसकी जानकारी होने पर गांव में खुशी का माहौल है। पिपरा कनक निवासी शाहिदा नसरीन जालौन जिले के कोंच में बतौर सीओ तैनात हैं। उनकी सेवाकाल अभी एक वर्ष से कम ही हुआ है। लेकिन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सराहनीय प्रशासनिक क्षमता, निर्देशन, शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा सिल्वर सम्मान से सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जालौन के डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी रवि कुमार ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया। इसकी खबर मिलते ही गांव के लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें