फोटो है। इंपैक्ट:
रामकोला कस्बे में पेयजल आपूर्ति का पाइप क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बन गया था गड्ढा
संवाद न्यूज एजेेंसी
रामकोला। कस्बे के रामकोला-कप्तानगंज सड़क पर जलकल की तरफ से बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी सड़क पर पसर रहा था। इसके चलते सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। गड्ढा बन गया था। अमर उजाला में छपी इस खबर का संज्ञान लेकर शुक्रवार को ईओ ने मरम्मत करा दी है।
सड़क पर पानी जमा होने से सड़क पर बने गड्ढे से राहगीरों को परेशानी होने के साथ भारी वाहन पलटने की आशंका हमेशा बनी रहती थी। नगर के दुकानदार शंभू जायसवाल ने कहा कि अमर उजाला में 22 अगस्त को पेयजल आपूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर पसरा पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक कराकर सड़क पर बने गड्ढे को सही करा दिया गया है। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि टूटे पाइप को ठीक करा दिया गया है।