फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा का पुल हटाया, लोगों को परेशानी

विज्ञापन
सेवरही के बांसी नदी गोलाघाट पर लगे पीपा पुल को हटाते मजदूर।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पीपा का पुल हटाया, लोगों को परेशानी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। बांसी नदी के गोलाघाट और हनुमान टोला में लगा पीपा का पुल शनिवार को हटा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को नदी पार करने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने यहां वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सरकारी नाव की चलवाने की मांग की है।
सुरक्षा को देखते हुए लोकनिर्माण विभाग की तरफ से यहां लगा पीपा का पुल 15 जून के बाद हटा दिया जाता है। पीपा का पुल हटने से गोलाघाट क्षेत्र के राजपुर खास, जोगनी, मोतीराय टोला, जगीरहा, मुसहरी, नौका टोला, प्रभुनाथ चौराहा और हनुमान टोला से जुड़े जयपुर, रानीगंज, बुटन टोला, शिव टोला आदि गांव के लोगों को बांसी नदी पार करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव का कहना है कि गोलाघाट में पीपा का पुल लगे 10-12 साल हो गए हैं। हर साल इसे बरसात में चार महीने के लिए हटा दिया जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। यदि गोलाघाट पर पक्के पुल का निर्माण हो जाए तो क्षेत्र के करीब दस हजार की आबादी को आवागमन की समस्या से निजात मिल सकती है।
ग्राम प्रधान रामाजी निषाद, सरल शर्मा, पन्नालाल यादव, प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोगों ने आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए तहसील प्रशासन से गोलाघाट और हनुमान टोला में सरकारी नाव चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई भरत गुप्ता ने बताया कि पीपा का पुल जहां भी लगा है, उसे 15 जून के बाद सुरक्षा कारणों से हटाने का प्रावधान है। इस पुल को अक्तूबर के पहले सप्ताह में जोड़कर आवागमन के लिए लगाया जाएगा। नाव के संबंध में प्रशासन के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें