- भरथा सथुता ट्रैवेल्स 25 सितंबर को करेगा कार्यक्रम आयोजित करेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में 25 सितंबर को पिंडदान कार्यक्रम होगा। इसमें चयनित 30 बौद्ध भिक्षुओं को पिंड पात्र दान किया जाएगा। पिंड पात्र दान करने वाले भरथा सथुता ट्रैवेल्स की 15 सदस्यीय टीम 24 सितंबर को ही कुशीनगर पहुंच जाएगी।
कुशीनगर में संचालित यामा कैफे के संचालक तरित किशोर राय ने बताया कि भरथा सथुता ट्रैवेल्स के डायरेक्टर एंटन परेरा 15 सदस्यीय दल के साथ 24 सितंबर को कुशीनगर आएंगे। इसस जुड़े पर्यटक 25 सितंबर की सुबह करीब सात बजे म्यांमार बुद्ध विहार के पास कुशीनगर के चयनित 30 बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों के बीच पिंड पात्र दान करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी उनकी तरफ से तीन बार बौद्ध भिक्षुओं के बीच पिंड पात्र दान किया जा चुका है।