हाथ में उल्टा तिरंगा लिए प्रधान की तस्वीर वायरल
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रधान और प्रधान के प्रतिनिधि के हाथ में उल्टा तिरंगा लेकर खींची गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
गांव की प्रधान महिला हैं। उनके पति दूसरे ब्लॉक के एक गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ब्लॉक से मिला तिरंगा गांव के लोगों में वितरित किया जा रहा था।
उसी दौरान खींचे गए फोटो में प्रधान और प्रधान के प्रतिनिधि हाथ में उल्टा तिरंगा दिख रहा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने राष्ट्रध्वज के अपमान की जांच की मांग की है। इस संबंध में पक्ष लेने के लिए ग्राम प्रधान को कई बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने उसे रिसीव नहीं किया।