फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल
विज्ञापन

पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव के निकट पिकअप शुक्रवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में पिकअप चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल भेजवाया तथा पिकअप को थाने ले गई।
पिकअप में पडरौना से किराना का सामान लेकर चालक पनियहवा की तरफ जा रहा था। दोपहर में एनएच-28 पर लीलाधर छपरा गांव के पास एक स्कूली बस और बाइक से बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे खड्डा निवासी पिकअप चालक विनोद पासवान (35) घायल हो गया। पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे एसआई दीपक सिंह ने घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया तथा पिकअप को जेसीबी से सीधा कराकर थाने लेते गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें