फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंपो में पिकअप ने मारी टक्कर, 13 घायल

Mon, 05 May 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला-पडरौना मार्ग पर पपउर गांव के सामने रविवार शाम करीब पांच बजे पडरौना की तरफ से आ रही पिकअप ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला, पुरुष व बच्चे समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी लोग रामकोला थाना क्षेत्र के विजयपुर में आयोजित जय गुरुदेव के एक कार्यक्रम में शामिल होने कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के अन्य गांव से आए थे। गंभीर हालत को देखते हुए सात लोगों को मेडिकल कॉलेज पडरौना रेफर कर दिया गया, जबकि छह का इलाज सीएचसी रामकोला में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया व पगरा गांव से चालक सहित 13 लोग एक ही टेंपो में बैठकर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसमें सवार रामविलास चौहान (65), दीपचंद चौहान (12), राजमति देवी (50), खुनखुन जायसवाल (25), राधिका (40), आरुषि (3), बिंदु (45), मंजू (45), योगेंदर वर्मा, मुन्ना, मास्टर, श्यामलाल व उमेश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें