फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंपो से टकराया पिकअप, छह घायल

Tue, 25 Mar 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कस्बा के बाघनाथ चौराहे पर सोमवार को सवारी भरी टेंपो में पीछे से एक पिकअप ने ठोकर मार दिया। इसमे टेंपो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और राहगीरों को भी चोटें आई हैं। अचानक हाईवे पर हुए हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हाटा कोतवाली के हनुमान नगर पैकौली के रहने वाले नन्हे (55) सोमवार को हाटा टैंपो स्टैंड पर सवारी बैठा रहे थे। उसी समय पीछे से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने ठोकर मार दिया। इस घटना में ऑटो में बैठे चालक नन्हे और रामसुगभ (50) निवासी सहबाजपुर और वहां खड़े चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी हाटा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद नन्हे व रामसुभग की हालत गंभीर बताकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाकी चार लोगों को सीएचसी से ही इलाज के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें