फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंपो में पिकअप ने मारी टक्कर, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो में पिकअप ने मारी टक्कर, आठ घायल
विज्ञापन

घर लौटते समय हुई दुर्घटना
रामकोला। थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज के पास बृहस्पतिवार रात आठ बजे टेंपो में एक पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी पडरौना थाना क्षेत्र के रौजा मेले में चादर चढ़ाकर घर लौट रहे थे। घायलों को एंबुलेंस से रामकोला सीएससी पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने चार व्यक्तियों को गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सपहा अंसारी टोला निवासी नसरुल्ला अंसारी अपने परिवार की सरीफुन नेसा, समीर हुसैन, नूरजहां, तैरून निशा करीमुल्लाह, हकीकुन नेशा तथा हाजी जसीम अंसारी के साथ रौजा मेला में चादर चढ़ाने गए थे, जहां देर रात टेंपो से वापस आते समय मेहंदीगंज के पास सामने से पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो पलट गया। इसमें सवार सभी व्यक्ति घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल सरीफुन नेशा, हाजी जसीम अंसारी, नूरजहां व हकीकुन नेशा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें