फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मवेशी लेकर जा रहा पिकअप पलटा, एक पशु की मौत

Sat, 02 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के भठही दरियाव टोला के पास बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे मवेशी लेकर जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में एक पशु की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप और छह मवेशियों को थाने ले गई। मौका पाकर तस्कर भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची थी। लोगों की मदद से पिकअप के नीचे दबे सात मवेशियों को बाहर निकाला गया। एक पशु की मौत हो गई थी। शेष पशु और पिकअप को थाने लाया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर भाग गए थे। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें