पिछड़ा वर्ग अधिकार संकल्प अभियान की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित हेरा पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को पिछड़ा वर्ग अधिकार संकल्प अभियान की बैठक हुई। इसमें पिछड़ा वर्ग के लोगों को एकजुट होकर उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार की लड़ाई लड़ने की अपील की गई।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश में जातीय जनगणना और 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती में पिछड़ा वर्ग के सीटों पर उनका हक दिया जाए। इस अभियान की शुरुआत कुशीनगर से होगी। इस अभियान को पूरे प्रदेश में लेकर जाएंगे। पिछड़ा वर्ग के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सबको जागरूक एवं एकजुट होना होगा।
बैठक को मनोज विश्वकर्मा, राघवेंद्र सिंह पटेल, मुन्ना चौहान, राजेश्वर शर्मा, महेश प्रजापति, विवेक वर्मा, मनोज चौरसिया, जितेंद्र पटेल, स्वामीनाथ यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जितेंद्र पटेल ने किया।
इस दौरान कमलेश कुशवाहा, अमरनाथ यादव, गौरीशंकर सिंह, दीनानाथ चौहान, विवेक सिंह, सुशीला देवी, शिव कुमार विश्वकर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।