फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फेसबुक पर वॉयरल किया फोटो, उलाहना देने पर युवक ने फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
-देर रात को मैनपुर खदही गांव का मामला, घायलों का मेडिकल कॉलेज में हुआ इलाज
विज्ञापन

-सूचना पर देर रात गांव पहुंची पुलिस कार्रवाई के बजाए इलाज कराने की सलाह देकर लौटी
संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना/कसया। युवती की शादी तय होने पर युवक ने उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी। इसका विरोध करने पर युवक उग्र हो गया और युवती की भाभी का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव करने आए परिवार के चार और लोगों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख युवक फरार हो गया। पुलिस घायलों को इलाज कराने की सलाह देकर चली आई। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर खदही गांव निवासी अजय मुसहर की शादी नौतन गांव में बुच्ची के साथ हुई है। कुछ माह पहले बुच्ची की चचेरी बहन आई थी। इस दौरान गांव के एक युवक से उससे संपर्क हुआ। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। युवक नौतन उससे मिलने के लिए भी जाता था। अजय का आरोप है कि युवती की शादी तय की गई। इसकी जानकारी होने पर युवक ने युवती का अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम उलाहना देने बुच्ची गई तो युवक ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट की सूचना मिलने पर परिजन बीच बचाव करने गए तो युवक ने इन लोगों से भी मारपीट की। इसमें बुच्ची देवी, अजय, गुड्डन, अर्जुन घायल हो गए। अजय ने इसकी जानकारी डॉयल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक फरार हो गया। पुलिस घायलों का इलाज कराने की बात कह कर लौट आई।
विज्ञापन

उधर घायल बुच्ची का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कसया इंस्पेक्टर रिजेश उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर डॉयल 112 पर की गई होगी। अभी कोई थाने पर आया नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें