सुकरौली। कस्बे के जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की उम्मीद बढ़ी है। इसके आवासीय और अनावासीय भवनों को ध्वस्त करने की अनुमति मिल गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के महानिदेशक ने 24 सितंबर को शासन से कार्यदायी संस्था नामित करने और आवश्यक शासकीय आदेश जारी करने का अनुरोध किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर ने जर्जर भवनों का मूल्यांकन कराकर ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव भेजा था। महानिदेशालय ने आवासीय और अनावासीय भवनों को ध्वस्त करने की स्वीकृति दी। नए भवन के निर्माण पर करीब 3 करोड़ 72 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। कार्यदायी संस्था के नामांकन और बजट की उपलब्धता के बाद ही निर्माण कार्य की दिशा स्पष्ट होगी। वर्षों से जर्जर इस भवन के निर्माण की उम्मीद है।