फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदीगंज। क्षेत्र के स्वास्थ केंद्र परसौनी का शुक्रवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल पर तैनात फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। पूर्व जिला पंचायत सदस्य फुलबदन कुशवाहा की शिकायत पर शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधन, बिजली आपूर्ति व्यवस्था और साफ-सफाई आदि की जांच कर जानकारी ली। सीएमओ के निरीक्षण में अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट कैलाश साहनी अनुपस्थित मिले। सूचना पर पहुंचे फुलबदन कुशवाहा ने सीएमओ से कहा कि पीएचसी में बिजली नही है। इसके लिए शासन ने धन भी अवमुक्त कर दिया गया, लेकिन अब तक अस्पताल में बिजली नहीं लगी। उनकी मांग पर सीएमओ ने अस्पताल में तत्काल एक डॉक्टर तैनात करने के लिए संबंधित को आदेश दिया। सीएमओ ने कहा की अनुपस्थित फार्मासिस्ट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान रामेश्वर चौहान, विकास प्रजापति और संदीप कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें