फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 72 घंटे से पेट्रोल पंप सूखे, लोग परेशान

Tue, 28 Apr 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही पेट्रोल पंप पर तेल नही होने से लौटते रहे लोग।संवाद
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में 72 घंटों से संचालित पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है। लोगों को ईंधन नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र में रविवार को संचालित दो पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति हुई थी। वह शाम होते ही खत्म हो गया। इससे करीब 12 घंटे में ही ड्राई हो गए। सोमवार को वेलवारी पट्टी स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप, नायरा पेट्रोल पंप व महावीर नगर में भारत पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल व डीजल नहीं था। प्रभुनाथ यादव, मनोज गुप्ता, शैलेंद्र चौहान ने पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। इन लोगों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव होने के बाद ईंधन की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें