फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी के बीच होगी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
पडरौना हनुमान इंटर कालेज में पेट को लेकर तैयारी बैठक करते शिक्षक।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कड़ी निगरानी के बीच होगी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

- परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही बंद हो जाएगा केंद्र का मुख्य गेट
- बलिया, आजमगढ़, बनारस जिले में जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए लगी है रोडवेज की 36 अतिरिक्त बसें
- सुरक्षा को देखते हुए बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पेट) शनिवार और रविवार को दो पालियों में जिले के 13 केंद्रों पर होगी। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 31,872 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पेट) को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। यह परीक्षा शनिवार और रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम तीन बजे से पांच तक कुल दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

एक घंटे पहले शुरू होगा प्रवेश
परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केंद्र में अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू करा दिया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैैनात किए गए हैं।
36 अतिरिक्त बसों का संचालन
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज की तरफ से 36 अतिरिक्त बसें संचालित की गई हैं। पडरौना डिपो को बलिया, आजमगढ़ और बनारस के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए यातायात पुलिस भी सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक अलर्ट मोड़ में रहेगी।
00000000
13 केंद्रों पर इतने अभ्यर्थी
उदित नारायण इंटर कॉलेज में 1,556, उदित नारायण पीजी कॉलेज में 3,936, हनुमान इंटर कॉलेज में 1,920, गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज में 1,920, जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल में 3,072, स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज पडरौना में 1,536, गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 2,400, किसान इंटर कॉलेज साखोपार में 2,112, नवजीवन मिशन स्कूल कसया में 1,920, महर्षि अरविंद बाल विद्या मंदिर कसया में 2,784, हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसया में 3,072, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में 1,920 और बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में 3,936 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
केंद्र पर सामान रखने की व्यवस्था
डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सामान रखने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी सामान रखकर वहां से टोकन प्राप्त करेंगे।
कोट
पेट अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जलकल भवन परिसर पडरौना में बने रैन बसेरा में नगर पालिका परिषद की तरफ से रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर रात में विश्राम कर सकते हैं।
विज्ञापन

- विनय जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, पडरौना।
जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। इसके अलावा लखनऊ में बने कंट्रोल रूप से परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा।
- रवींद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें