फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिन भर हुई बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार सहित आसपास के गांवों में बुधवार को दिनभर हुई बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। बाजार में भी लोगों की चहल-पहल कम रही। लालाछपरा, धोधरही, तरकुलवा, फुलवरिया, खोटही, रामपुर भाठ आदि गांवों में बुधवार को सुबह दस बजे के बाद से रुक-रुककर शाम तक बारिश होती रही। लगातार बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया, लेकिन स्थानीय बाजार के श्रीराम चौक, संतनगर और देवरिया बाबू रोड पर जगह-जगह पानी एकत्र हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्र के भुवनेश्वर पांडेय, संजय जायसवाल, बबलू पांडेय, नीरज चौरसिया, अशोक चौरसिया, कन्हैया मौर्य, कमलेश मौर्य, गोलू मद्धेशिया, राजीव वर्मा, हरेंद्र कुशवाहा आदि ने बताया कि पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश से गांव में निचले स्थानों पर बारिश का पानी एकत्र हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें