फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तहसील परिसर में फेंका मिला लोगों का आवेदन

Tue, 11 Jul 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तहसील परिसर में विभिन्न प्राइवेट बैंकों में जमा धन की निकासी के लिए एकत्र हुए पीड़ितों का आवेदन सोमवार को तहसील के काउंटर के बाहर फेंका मिला। इसे देख लोगों ने हंगामा किया तब जाकर कर्मचारी उसे उठाकर कार्यालय में रखे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्लस, पूर्वांचल विकास निधि लिमिटेड समेत अन्य निजी वित्तीय कंपनियों के एजेंटों के झांसे में आकर क्षेत्र के लोग ने रुपये जमा हैं। बैंक के भागने के बाद रुपये वापसी के लिए लोगों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद इन लोगों से रुपये वापस दिलाने के लिए आवेदन जमा कराए गए। लेकिन सोमवार को लोगों की तरफ से तहसील में जमा आवेदन काउंटर के पास फेंका मिला। इस संबंध में तहसीलदार नरेंद्र राम ने बताया आवेदन फेंके जाने की बात गलत है। पीड़ितों के आवेदन जमा कर सुरक्षित रखे जा रहे हैं। कई पीड़ित एक आवेदन को कई फोटो कॉपी के साथ जमा कर रहे हैं। ऐसे ही आवेदन बाहर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें