तमकुहीराज। तीसरे सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव की कलश यात्रा बुधवार को कस्बा के शिवमंदिर परिसर पहुंची। वहां पहले से मौजूद क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग, समउर बाजार, तमकुहीराज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने बताया कि कलश यात्रा 30 जुलाई को सुबह 8:30 बजे फाजीलनगर से शुरू हुई। यात्रा समउर, शिव सरेया मंदिर, तमकुहीराज, सेवरही शिवाघाट, दुदही, सिधुवा, कुबेरस्थान और पडरौना होते हुए रामकोला धाम पहुंचेगी। वहां से 31 जुलाई को जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर पहुंचेगी और भगवान सूर्य का वैदिक रीति से जलाभिषेक होगा।