अयोध्या जा रहे असम के तीन स्केटिंग प्लेयर और तीन पैदल युवक।
सलेमगढ़। असम से स्केटिंग करते हुए अयोध्या जा रहे तीन युवक शुक्रवार की दोपहर सलेमगढ़ पहुंचे। इसनके अलावा बैशाली से पैदल अयोध्या जा रहे तीन युवकों भी शुक्रवार को पहुुंचे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें स्वागत करते हुए जलपान कराया।
स्केटिंग कर अयोध्या जा रहे असम के बोईसर गांव निवासी युवक दीपांकर दत्ता, जीतू मोनी दास, अब्बजाती सेनार्ड ने बताया कि वे स्केटिंग प्लेयर हैं। बीते 19 दिसंबर को घर से अयोध्या के लिए निकले थे। 21 जनवरी तक अयोध्या पंहुचने का लक्ष्य बनाया है। इनके अलावा अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के बैशाली जिला के हाजीपुर अंजानपीर के आदित्य कुमार, धीरज कुमार व बिहार सोनपुर के कुमार यशराज ने बताया कि वे बीते 17 जनवरी को घर अयोध्या के लिए निकले हैं। 22 जनवरी को अयोध्या पंहुचने का लक्ष्य बनाया है। स्थानीय लोगों इन सभी श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें जलपान कराया।