फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूजास्थल का हवाला देकर लोगों ने स्कूल का निर्माण रोका

Fri, 02 Aug 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के हरपुर माफी गांव के बनियाटोली संविलियन विद्यालय परिसर में स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा था। गांव के कुछ लोगों ने काम रोकवा दिया। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा था, वहां पूजास्थल है। वहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा की जाती हैं। बृहस्पतिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने असहमति जताने वाले लोगों के साथ वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


गांव के बनियाटोली मे स्थित संविलियन विद्यालय परिसर में 15 दिन पूर्व भवन निर्माण हो रहा था। गांव के कुछ लोग वहां पहुंचकर विरोध जताते हुए निर्माण कार्य रोक दिए। लोगों ने कहा कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहां गांव का ब्रह्म स्थान है। पहले वहां पर यज्ञशाला बना हुआ था। गांव के अधिकतर मांगलिक कार्यक्रमों में वहां परिक्रमा होती थी। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक ने लोगों से वार्ता की लेकिन, कोई हल नहीं निकला। गांव के रामबृक्ष, रामअवध, मोहन गुप्ता, गोपीचंद, रामसेवक, बृजेश, जीउत, महेंश, गुड्डू, सोमारी, कौशल्या, कैलाशी, अतवारी, रीता, इन्द्रवासी, सुनीता, तारा ने कहा कि में स्कूल में भवन निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। फिर हमारे आस्था वाले जमीन पर भवन निर्माण कराया जा रहा है। प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह ने कहा कि विद्यालय की जमीन में ही निर्माण हो रहा है। कुछ लोग असहमति जता रहे हैं। पैमाइश के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें