फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चंद्रयान के चांद को चूमते ही झूम उठे लोग

Thu, 24 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर नगर में विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाते नगर के लोग।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि धरती मां ने रक्षाबंधन के पहले ही चंदा मामा को बांध दी राखी
मिशन मून पूरा होते ही लोगों ने भारत मां के जयघोष के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुधवार की शाम 6:04 बजे जैसे ही चंद्रयान-तीन ने चंद्रमा की सतह पर जैसे ही कदम रखा, वैसे ही जनपद वासी झूम उठे। मिशन मून पूरा होते ही लोगों ने भारत मां के जयघोष के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। लोगों ने कहा कि धरती मां ने रक्षाबंधन के पहले ही चंदा मामा को राखी बांधी है।
इससे पहले मिशन चंद्रयान के सफल परीक्षण के लिए लोगों ने हवन-पूजन भी किया। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित कर प्रसन्नता जताई। चंद्रयान के सफल परीक्षण को देखने के लिए जिले के विद्यालयों के अलावा विभिन्न जगहों पर लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कार्यालय स्थित पुस्तकालय सभागार में चंद्रयान-तीन के सफल परीक्षण का लाइव प्रसारण किया गया। चेयरमैन विनय जायसवाल ने बताया कि भारत चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत विश्व का चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले पहला देश बन गया है। उन्होंने बताया कि 615 करोड़ की लागत से तैयार इस परियोजना से अब प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह की तस्वीरें भारत को भेजेगा, जो भारतीय विज्ञान जगत के लिए नई संभावनाएं लाएगा।
इस दौरान अनूप गोंड, सचिन साहा, राजेश जायसवाल, संतोष चौहान, मनोज केशरी, शुभम सिंह मंथन, आकाश वर्मा, निशा गुप्ता, निशा कुशवाहा, अरविंद सिंह, सूरज कश्यप, अभिनव चौरसिया, घनश्याम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में बीआरसी कार्यालय में लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान प्रभारी बीएसए सुरेंद्र बहादुर सिंह, हिमांशु सिंह, उदय शंकर राय, अमित सिंह, आशीष मिश्रा जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका आदि मौजूद रहे।
शाकुंतल इंटर कॉलेज परिसर में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान पहुंचते ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कर खुशी जताई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय मिश्रा, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, चंदन सिंह, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।
चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग होने के लिए ग्राम पंचायत सिधुआ बांगर भाठ में हवन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद मद्धेशिया, पूर्व ग्राम प्रधान अनीशा देवी, चंद्रशेखर शुक्ला, जिल्सा यादव, बबलू गुप्ता, राकेश मद्धेशिया, बृजमोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इसी तरह नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज, वीबीडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गीता इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल, सेंटजेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल, भारतीय इंटर कॉलेज, हनुमान इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय गांगरानी समेत सभी स्कूल और कॉलेजों में चंद्रयान के सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया।
चंद्रयान तीन चांद की सफल लैंडिंग होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और लोगों में मिठाई बांटकर खुशियां जताई। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और इसरो के कुशल वैज्ञानिकों ने इतिहास रचते हुए भारत अंतरिक्ष में वैश्विक शक्ति बन गया है।
इस दौरान जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, भीखम प्रसाद, धीरज पाठक, मनीष विश्वकर्मा, चंदन दूबे, सुरेश पांडेय, शैलेष प्रसाद आदि मौजूद रहे।
जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया परिसर में प्रोजेक्टर लगाकर चंद्रयान तीन के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण हुआ। जैसे विक्रम लैंडर ने चन्द्रमा पर साफ्ट लैंडिंग की, वैसे ही विद्यालय परिसर में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजने गले। इसी तरह चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल छहूं में प्रबंधक धर्मेंद्र श्रीवास्तव व राधे कृष्ण पब्लिक स्कूल तुर्कपट्टी में प्रबंधक बच्चा गिरी ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर वैज्ञानिकों को मिली शानदार कामयाबी के बाद तिरंगा झंडा के साथ जघघोष किए।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती देवी पीजी कॉलेज के विज्ञान संकाय में चंद्रयान तीन के चन्द्रमा की सतह पर पहुंचने का लाइव प्रसारण किया। इस दौरान प्राचार्य दीपक मिश्र, रितेश सिंह, पूजा जायसवाल, पूजा यादव, माहिनूर परवीन, पायल मद्धेशिया, अर्चना पाल, किरन प्रजापति, नंदनी कुशवाहा आदि मौजूद रहे। छितौनी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुशील कुमार की मौजूदगी में लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान उदय राज शुक्ला, पंकज कुमार, आकाश कुमार सिंह, गुलाब चंद, आदर्श कुमार तिवारी, अम्बरीश सक्सेना, विजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में चंद्रयान की सफल लैंडिग का लाइव प्रसारण हुआ। चांद पर चंद्रयान की लैंडिंग होते ही भारत माता की जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। इस दौरान चेयरमैन जेपी गुप्ता, रमेश ब्याहुत, राहुल गोंड, अजय सिंह, अभय पटेल, कुंदन पांडेय, अरविंद ओझा आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधिक के अनुसार नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय समेत मैनपुर, डेलिहवा, मैनपुर मुरली पट्टी, खदही, भूदेवपुर, पोखरभिंडा, सपहा, बेनुआपुर, नौगांवा आदि विद्यालयों में चंद्रयान तीन के सफल परीक्षण का लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान भगवंत सिंह, दुर्गेश यादव, रणजीत सिंह, संजय यादव, पीएन राय, विजय यादव, रीता सिंह, रेखा यादव, शैलेश गोंड, दिनेश प्रसाद, इकबाल हुसैन, साजिद अली, आकांक्षा सिंह आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद की तरफ से चंद्रयान तीन के सफल लैंडिंग के बाद नगर में विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सुमित त्रिपाठी, श्रवण तिवारी, वाहिद अली, दिनेश तिवारी, साहिल आदि मौजूद रहे।



चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के हिस्सा बने राकेश

फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। बुधवार की शाम नदवा विशुनपुर गांव के लोगों ने अन्य जनपद वासियों की तरह चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा। लेकिन इस गांव के लोगों को खुशियां अन्य जनपदवासियों से अलग थीं। क्योंकि इस गांव के वैज्ञानिक राकेश कुमार सिंह भी इसरो का हिस्सा बनकर अन्य वैज्ञानिकों के साथ चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग में सहयोग कर रहे थे। यह मिशन पूरा होते ही गांव के लोग झूम उठे और उनके परिवार के लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन

गांव के विश्वविजय सिंह, डॉ. अम्बरीष सिंह, सूर्यदेव सिंह, दिवाकर दत्त पांडेय, रामइकबाल सिंह, लडन सिंह, हरेराम सिंह, राजन सिंह, रामा सिंह, प्रताप सिंह, विवेकानंद सिंह ने कहा की गांव के लोगों के लिए गर्व की बात है कि इस गांव के राकेश ने चंद्रयान तीन के सफल परीक्षण का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें