पडरौना। क्षेत्र के जंगल बकुलहां स्थित ब्रह्मस्थान के पास शराब की दुकान प्रस्तावित है। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर दुकान नहीं खोलने की मांग की।
सोनू राज कुशवाहा की अगुवाई में गांव की महिला और युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में शराब की दुकान खुलने से युवा, बच्चों और महिलाओं पर बुरा असर पड़ेगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस दुकान को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग की। इसके बाद मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान पुष्पा, रंजू, ललिता, रेखा, मालती देवी, शांति देवी, सीमा देवी, रंजना देवी, राजमती देवी, पूनम देवी आदि मौजूद रहीं।