उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग पर किशुनदेव पट्टी चौराहे के पास मंगलवार की शाम बंदरों का झुंड सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान एक बंदर किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह लोगों ने गांव के शिव मंदिर के पास अंतिम संस्कार किया। इस दौरान जितेंद्र प्रसाद, भुअर, बुन्नी गोंड़, अमित श्रीवास्तव, महाबीर, अनीस, रविंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद