फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 300 गांव के लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के ग्राम धनौजी आबादकारी में रविवार को जल जीवन मिशन के तहत नव निर्मित पानी टंकी का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ।
विज्ञापन

खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन उत्तर प्रदेश (जल अर्पण 2026) के द्वारा करीब 2.97 करोड़ रुपये की लागत से कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड ने टंकी को बनाया है। इससे करीब 300 गांव के लोगों को स्वच्छ पेय जल मिलेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान एक्सईएन आतिफ हुसैन खान, एसडीओ नीरज कुमार, विवेक कुमार, जेई वंश गौरव, दिग्विजय शर्मा, उदयनरायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें