फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाजारों में खरीदारी के लिए लोग उमड़े

Thu, 13 Mar 2025 09:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बाजार में चहल-पहल रही। बाहर से घर आने वालों के चलते शहर के रोडवेज से लेकर सभी स्टैंडों पर हर दिन से ज्यादा यात्री दिखे। देर शाम तक लोग वाहन तलाशते रहे। पडरौना, कसया, तमकुहीरोड, तमकुहीराज, हाटा, रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा आदि जगहों पर देर शाम तक लोग सामान की खरीदारी करने में जुटे रहे। रंग, अबीर-गु़लाल, पिचकारी और मिठाइयों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। कई जगह ग्राहकों की भीड़ के चलते जाम की नौबत आ गई। शाम के बाद से लोग होलिका जलाने की तैयारी में जुट गए। शहर के गौशाला में मारवाड़ी समाज की महिलाएं पहुंची और पूजा की। शाम ढलने के बाद से शहर में अन्य स्थानों पर भी होलिका जलाने की तैयारी में लोग जुटे थे। ग्रामीण इलाकों होलिका दहन वाले स्थल पर युवाओं की टोली फाग गीतों की तैयारी कर रही थी। गांवों में सदियों से चली आ रही परंपरा के मुताबिक होलिका जलने से पहले लोगों को उबटन लगाया गया। होलिका की स्थापना वाले स्थान संबंधी छोटी-मोटी शिकायतों के अलावा इस बार कहीं विवाद की नौबत नहीं आई। फिर भी पुलिस मुस्तैद रही। थानेदार से लेकर हलके के दरोगा और कांस्टेबल तक होलिका दहन वाले स्थलों की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें