फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोगों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर की भूमि का बंदरबांट करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के बगही कुट्टी गांव के लोगों ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया। लोगाें ने महंत पर कुटी की जमीन का बंदरबांट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बगही कुटी क्षेत्र का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के चारों तरफ राम-जानकी, संकट मोचन हनुमान, पंचमुखी महादेव के नाम से खानु छपरा, पचपेड़ा, परसिया गांव में कई एकड़ भूमि है। मंदिर के भूमि पर कब्जा कर लोगों ने मकान बना लिए हैं। मंदिर के भूमि पर लगातार कब्जा कर पक्के निर्माण होने के बाद भी महंत की तरफ से आपत्ति नहीं जताई जा रही है। एक सप्ताह पूर्व ही एक व्यक्ति ने मंदिर की भूमि पर पक्का निर्माण कार्य कराने लगे। इसकी शिकायत गांव के लोग बीते एक अगस्त को एसडीएम पडरौना से की। लेकिन उनकी तरफ से निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ। दिलीप साहनी, श्याम देव, प्रशुराम, हरिशंकर, पारस, सुनेसर, प्रदीप, राजू, महेश, उमा, संजय, वीर बहादुर, प्रिंस, सूरज, सोनू, शिवकुमार, करन, आसन, झिनकू ने कहा कि महंत और उनके कुछ खास लोगों की मिलीभगत से ही मंदिर की भूमि पर कब्जा हो रहा है। धीरे-धीरे बहुत से भूमि पर पक्का निर्माण हो चुका है। लेकिन महंत की तरफ से इसका विरोध नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कुट्टी की भूमि की पैमाइश कराकर मंदिर की भूमि पर हुए अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने मंदिर की कोई भूमि नहीं बेची है। भगवान के नाम से दर्ज भूमि को हम कैसे बेच सकते हैं। हमारे सहमति से वहां दुकान का निर्माण हो रहा है, जो लोग मंदिर की भूमि पर घर बना कर रह रहे हैं, उन्हें पूर्व के महंत ने बसाया है। कुछ मंदिर के सेवक हैं। उन्हें घर बनाने के लिए दिया हूं।


- विश्वंभर दास, महंत बगही कुट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें