फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोगों ने की मच्छररोधी छिड़काव की मांग

Mon, 22 Apr 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। गर्मी शुरू होते ही क्षेत्र के गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बचाव के लिए लोगों ने गांव में मच्छररोधी छिड़काव की मांग की है। इन दिनों शाम होते ही क्षेत्र के शंकर पटखौली, सुमही बुजुर्ग, नकटहा मिश्र, नारायनपुर, कोइलसवा बुजुर्ग, बलियवा, भानपुर, खैराटिया, रामपुर खुशहाल टोला, नाथा पट्टी, फरेंदहा, भठही बुजुर्ग, शेरपुर बड़हरा, भठवा, चौरा ख़ास, बेलवा आलमदास आदि गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जा रहा है। लेकिन ग्राम सभा की तरफ से लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव नहीं कराया गया। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र नबी रसूल, संजय यादव, योगेंद्र प्रसाद, जेपी कुशवाहा, संजय चौरसिया, मैनेजर गुप्ता, गुड्डू सिंह, राम बहाल कुशवाहा, हरेश गौड़ आदि ने कहा कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोगों को मलेरिया और डेगूं जैसी बीमारी होने की आशंका बढ़ गई है। इससे बचाव के लिए ग्राम सभा की तरफ से मच्छररोधी छिड़काव कराना चाहिए। फाजिलनगर बीडीओ रविरंजन कुमार ने कहा कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की शिकायत मिली है। एक से दो दिन में ब्लॉक के सभी गांवों में छिड़काव करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें