फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना बुलाए कार्यक्रम में पहुंचे प्रत्याशी के बेटे को लोगों ने भगाया

Sat, 11 May 2024 12:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक मैरिज हाल में एक समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए प्रत्याशी के बेटे को लोगों ने खदेड़ दिया। लोगों ने इनके खिलाफ नारेबाजी भी की। इससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। भारी विरोध के बाद गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। शहर के अलावा राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर रही।
विज्ञापन

शहर के रेलवे क्राॅसिंग के पास शुक्रवार की दोपहर मैरिज हाल में परशुराम जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले एक प्रत्याशी का बेटा समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद लोग वापस जाओ वापस जाओ का नारा लगाने लगे। प्रत्याशी के बेटे ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो मामला और बढ़ गया। भारी विरोध को देखते हुए करीब दस मिनट बाद वह समर्थकों के साथ वाहन में सवार होकर चला गया। इसको लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा पूरे दिन रही। लोगों का कहना है कि जब कोई बुलाया नहीं था कि तो वे आए क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें