फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी की बैटरी के साथ लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Tue, 09 Jul 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम सुधियानी में ट्रैक्टर की बैटरी चुरा कर वाहन में लादकर एक व्यक्ति भागने लगा। पीड़ित परिवार के लोगों ने बाइक से पीछा किया तो आरोपी उन्हें कुचलने की कोशिश की। लोगों के सहयोग से चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सुधियानी गांव के विरेंद्र सिंह का गोरखपुर रोड किनारे मकान है। वे गैरेज में ट्रैक्टर खड़ाकर बरामदे में सो रहे थे। रविवार की रात करीब 10:30 बजे पिपराइच की तरफ से आए एक वाहन में सवार व्यक्ति ने वाहन खड़ा कर ट्रैक्टर की बैटरी निकालकर भागने लगा। विरेंद्र सिंह के पुत्र दीपक सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर बाइक से उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर उसे ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया तो बैटरी लेकर भाग रहे वाहन का चालक उन्हें कुचलने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह जान बचाए और मौजूद लोगों के सहयोग से एक चोर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपियों को सौंप दिया। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि लोगों की शिकायत पर चालक समेत एक वाहन को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें