फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
सेवरही के शिवाघाट स्थित बांसी नदी में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

- स्नान के लिए एक दिन पहले पहुंच गए थे श्रद्धालु, बांसी नदी में हजारों की संख्या में पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कार्तिक पूर्णिमा पर कुशीनगर व आसपास के जनपदों सहित बिहार के हजारों श्रद्धालुओं ने बांसी नदी में डुबकी लगाई। गंडक नदी के कई घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने स्नान-दान और पूजा कर पुण्य प्राप्त किया।
बांसी घाट सहित कई स्थानों पर मेला लगा, जहां स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं ने अपनी जरूरत की वस्तुएं खरीदीं। बहुत से श्रद्धालु रात में दस किलोमीटर से अधिक दूरी पैदल तय करके बांसी घाट तक पहुंचे थे।
विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार की सुबह बांसी मेला में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई एवं गो दान किया।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में बहने वाली बांसी व गंडक नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और दीपदान व गो दान के साथ दान-पुण्य किया।
विज्ञापन

पिपरा घाट प्रतिनिधि के अनुसार पिपराघाट पर बांसी नदी में लोगों ने डुबकी लगाकर स्नान किया। इसके पूर्व सोमवार की रात्रि श्रद्धालु भजन कीर्तन करते रहे। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार छोटी गंडक के रगड़गंज, मठिया उर्फ अकटहां, मुड़िला हरपुर, अथरहा से होकर बहने वाली छोटी गंडक नदी के घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें