फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Jul 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहूगंज। क्षेत्र के चखनी दुखी मिश्र गांव में ट्रांसफार्मर जलने के दो दिन से लोग उमस भरे मौसम व अंधेरे में रात गुजारने के लिए विवश है। ट्रांसफार्मर बदले की शिकायत के बावजूद कारवाई नहीं होने से नाराज उपभोक्ताओ ने प्रदर्शन कर शीघ्र ट्रांसफार्मर बदले की मांग की है। तरयासुजान बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांव चखनी दुखी मिश्र (खलवा टोला) गांव में लगा ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की रात में जल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई। शिकायत के 48 घंटे बाद भी बिजली निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें