फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्घटना से नाराज लोगों ने बांसी पुल पर लगाया जाम

Mon, 01 Apr 2024 07:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। बांसी पुल के पास बिहार में रविवार की शाम को पिकअप की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर पडरौना की तरफ भाग गया। नाराज लोगों ने बांसी पुल पर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे बगहा के डीएसपी कुमार देवेंद्र ने कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता खाली कराया। घायल बालिका का इलाज पडरौना के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी नन्हें मिश्र की बिहार के दहवा में हार्डवेयर की दुकान है। उनके साथ उनकी आठ वर्षीय बेटी नम्रता भी आई थी। शाम करीब चार बजे बिहार की तरफ से आ रहे बिना नंबर के पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी नम्रता को चपेट में ले लिया और पडरौना की तरफ भाग गया। लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन पकड़ा नहीं जा सका। इससे नाराज लोगों ने बांसी पुल पर यूपी से बिहार जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। करीब एक घंटा बाद बगहा के डीएसपी कुमार देवेंद्र पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। घायल बालिका का इलाज पडरौना के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक उसके पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें