फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 19 Aug 2024 06:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराघाट। क्षेत्र के घाघवा जगदीश गांव के गदीयानी टोला में आरसीसी सड़क पर जलभराव से नाराज लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क किनारे नाली का निर्माण कराकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि गांव के गदीयानी टोला में आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य हो गया है। लेकिन, जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं किया गया है। इससे लोगों के घर का गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क पर एकत्र रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। जलनिकासी के लिए सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए गांव के लोगों ने कई बार ग्राम प्रधान से मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही नाली का निर्माण कर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रोजादीन, विशवनाथ, इमामुद्दीन, हरीलाल, रहीम, महमुद, जिल्लीम, सुरेश, विध्या, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें