फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने से नाराज लोगोंं ने पुलिस पर किया पथराव, तीन गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
धनहा गांव में इसी जमीन से हटाई गई थी अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
- अतिक्रमण हटाए गए जमीन पर पानी टंकी का हो रहा था निर्माण
विज्ञापन

- प्रधान और ठेकेदार के चालक को पीटा, पुलिस ने सात लोगों पर दर्ज किया केस
-जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़रही गांव के धनहा टोला का मामला
मंसाछापर। विवाद की सूचना पर बुधवार को पड़हरी गांव में पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगों ने दौड़ा लिया और पुलिस पर ईट पत्थर फेंकने लगे। नाराज लोगों ने ठेकेदार के चालक और प्रधान की पिटाई कर दी। पुलिस ने प्रधान व ठेकेदार के चालक की तहरीर पर अलग-अलग सात लोगों पर केस दर्ज किया है। एक महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़रही गांव के धनहा टोले पर करीब तीन कट्ठा ग्रामसभा की जमीन में कुछ लोग झोपड़ी डाल रखे थे। यह जमीन पानी की टंकी के लिए प्रस्तावित शासन की तरफ से प्रस्तावित थी। प्रशासन ने इस जमीन से अतिक्रमण खाली करा दिया था। ठेकेदार ने पानी की टंकी का निर्माण भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को अतिक्रमणकारी जमीन को अपना बताते हुए निर्माण कार्य रोकने लगे। नहीं मानने पर नाराज लोगों ने ठेकेदार के चालक नवरत्न की पिटाई कर दी। इसके बाद ट्रैक्टर को ईंट और डंडे से मारकर तोड़ दिए। बुधवार की सुबह प्रधान बलवंत मल्ल निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे तो लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
विवाद की सूचना पर सुबह नौ बजे जटहां बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तो नाराज लोगों ने मकान की छतों से पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पुलिस को जब लोगों ने दौड़ाया तो एक पत्थर महिला सिपाही के हाथ पर भी लगा। लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। नाराज अतिक्रमणकारी यही नहीं रुके, उन्होंने पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया। पुलिस ने मौके से रामेश्वर कुशवाहा, हरी और अंजली को गिरफ्तार कर लिया।
हालात ये हैं कि पानी के टंकी का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। पुलिस ने प्रधान बलवंत मल्ल और ठेकेदार के चालक नवरत्न की तहरीर पर जयकिशुन कुशवाहा, चंद्रदेव, अंजली, चंद्रदेव की पत्नी, जयकिशुन की पत्नी, हरी और रामेश्वर पर मारपीट, सरकारी कार्य में बांधा डालने, तोड़-फोड़ का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ राजकुमार बरवार ने बताया की विवाद की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। वहां जाते ही एक पक्ष के कुछ लोग ईंट-पत्थर पुलिस कर्मियों पर चलाने लगे। लेकिन कोई चोटिल नहीं हुआ। मौके से तीन लोगोंं को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें