फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जाम से जूझते रहे राहगीर...20 मिनट खड़ी रही एंबुलेंस

Fri, 29 Mar 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। होली की छुट्टी के बाद शहरों को लौटने वाले यात्रियों और दुकान, शॉप, मल्टीप्लेक्स आदि खुल जाने के बाद बृहस्पतिवार को नगर के सभी मार्गों पर जाम लग गया। रोडवेज बस स्टेशन में निर्माण कार्य की वजह से चालक-परिचालक बसों को सड़क पर ही खड़ा कर सवारियां भरते और उतारते हैं। सुभाष चौक से रामकोला रोड, कठकुइयां रोड, छावनी रोड से गुजरने वाले राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। मरीज लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही एंबुलेंस कठकुइयां मोड़ के पास 20 मिनट खड़ी रही। शहर में लगे जाम से निजात दिलाने में ट्रैफिक पुलिस हलकान रही।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक से होकर निकलने वाले एनएच-28 बी पर बड़े वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रोडवेज बस स्टेशन पर निर्माण कार्य होने की वजह से बसों के चालक और परिचालक सड़क पर ही खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारते हैं। बसों को चालक घंटों सड़क पर ही खड़ा करके छोड़ देते हैं, जो शहर में जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर 2:20 बजे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी कठकुइयां सुभाष चौक से आगे कठकुइयां मोड़ के पास करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। बड़ी गंडक नहर पर तीन ओर से आने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। नगर के मुख्य मार्गों पर जहां तहां खड़े और घूम ई-रिक्शा और टेंपो जाम को बढ़ा रहे हैं। सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि रोडवेज के अधिकारियों से इस मामले में वार्ता चल रही है। पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों का चालान भी काटा जा रहा है।
-
दुकानों के सामने अवैध वाहन पार्किंग भी बन रहे जाम के वजह
सुभाष चौक से छावनी रोड, कोतवाली रोड, रामकोला रोड, कठकुठयां रोड पर दुकानों सामने अवैध पार्किंग स्थल भी शहर में जाम का कारण बन रहे हैं। दुकानें और शाेरूम खुलने के बाद यहां आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। नगरपालिका की ओर से शहर में कोई पार्किंग स्थल नहीं होने से दुकानदार भी दुकानों के सामने सड़क पर ही गाड़ियों को खड़ा कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें