फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी रंजिश में पट्टीदारों में मारपीट, तीन घायल

Tue, 21 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मारपीट का वीडियो हो रहा है वायरल
विज्ञापन

-तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मोहन बसडीला मुकुंदपुर का मामला

तरयासुजान। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मोहन बसडीला मुकुंदपुर निवासी दो पट्टीदारों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के एक बच्ची समेत पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में होने की बात कही जा रही है। घटना रविवार की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मोहन बसडीला मुकुंदपुर गांव के प्रदीप चौहान और उनके पट्टीदार रविंद्र चौहान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद मारपीट में बदल गया। इस मारपीट में प्रदीप चौहान (35 साल), उनकी पत्नी मंजू देवी (30 साल) और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोग तीनों घायलों को तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि तरया सुजान पुलिस के मुताबिक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। विपक्षी अभी फरार हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें