संवाद न्यूज एजेंसी
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान निवासी एक व्यक्ति की जमीन में सीमांकन के लिए गाड़े गए पत्थर को उखाड़ने की शिकायत पर पट्टीदारों ने पूरे परिवार को पीटा। पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को अहिरौलीदान निवासी धर्मवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि धारा 24 के तहत पैमाइश कर 14 अगस्त 2023 को उनकी जमीन में चारो कोनों पर पत्थर लगाया गया। आरोप है कि उसे एक पट्टीदार ने उखाड़कर फेंक दिया। इसकी जानकारी प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुन: पत्थर लगवा दिया। इससे नाराज पट्टीदार ने घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों की पिटाई की।