फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएचसी पर मरीजों को मिलेंगी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Mon, 08 Sep 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में सीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब आधुनिक सुविधाए मिलेंगी। हाटा और फाजिलनगर में बीपीएचयू का निर्माण पूर्ण हो चुका है। यहां तो मरीजों को सुविधाएं भी मिलनी शुरू हो गई हैं। वहीं कप्तानगंज सीएचसी पर भवन बनकर तैयार हो गया है। यहां अब केवल हैंडओवर का इंतजार है। इसी के तर्ज पर अन्य सीएचसी पर भी बीपीएचयू (ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट) भवन का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक भवन निर्माण में करीब 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें मरीजों को बैठने के लिए वेटिंग एरिया, कलेक्शन सेंटर के अलावा आफिस और अन्य सुविधाए मिलेंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब तक केवल कुछ मशीनों के माध्यम से मरीजों को ब्लड जांच की सुविधा मिल रही थी। लेकिन अब शासन की ओर से इसे भी अपग्रेड किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ब्लड जांच सेंटर की व्यवस्था बनाई जा रही है। जिले के हाटा और फाजिलनगर में इस सुविधा को शुरू भी कर दिया गया है। जल्द ही अन्य जगहों पर भी भवन निर्माण के बाद ब्लड जांच की सुविधा शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें