फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आयुष्मान जन आरोग्य मेले में मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 17 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार में रविवार को आयुष्मान भव जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने मेला में आए मरीजों की जांच कर दवा वितरित किया गया। इलाज कराने पहुंचे बोदरवार निवासी ईश्वर देवकली उर्फ चकिया निवासी उर्मिला और इसी ग्राम सभा से पहुंची। दिव्या भारती सोनम भारती घोघरा निवासी रामदुलारे यादव, खभराभर निवासी सिद्धार्थ, बड़हरा बाबू की राविया शेषपुरवा निवासी सवारी देवी, बरडीहा निवासी अनिरुद्ध सहित केंद्र पर पहुंचे दर्जनों मरीजों की प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय भारद्वाज व दंत रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डाॅ. प्रीति राय की ओर से इलाज किया गया। मेला में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कप्तानगंज के चिकित्सकों की ओर से मरीजों की जांचकर आयुर्वेदिक दवा का निशुल्क वितरण किया गया। डाॅ. संजय भारद्वाज ने बताया मौसम में हो रहे परिवर्तन से सर्दी जुकाम व बुखार के मरीजों में इजाफा हो रहा है। इस दौरान फार्मासिस्ट शैलेश कुमार पांडेय, इम्तियाज, स्टाप नर्स रंजना राय, अनिता आर्या, एएनएम मेवा देवी आदि स्वास्थ्य कर्मी आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें