फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों को हो रहा पीलिया

Tue, 15 Apr 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अस्पताल में आने वाले वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों में अधिकांश मरीज जॉन्डिस के निकल रहे हैं। इनकी संख्या कम नही है। मेडिकल कॉलेज आने वाले वायरल बीमारी से पीड़ित मरीजों में से 30 फीसदी मरीज जॉन्डिस के निकल रही है। तीन से चार दिन बुखार ठीक नही होने वाले मरीजों को डॉक्टर जंडिस की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। जांच रिपोर्ट में जंडिस निकल रहा है। मेडिकल कॉलेज के डॉ. अखिलेश यादव ने बताया कि साधारण बुखार पीलिया (जॉन्डिस) नहीं हो सकता। पीलिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला हो जाता है, जो रक्त में बिलीरुबिन के स्तर के बढ़ने के कारण होता है। साधारण बुखार आमतौर पर एक संक्रमण के कारण होता है, जैसे कि सर्दी या फ्लू, जो पीलिया के समान नहीं है। पुरूष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरॉना के चिकित्साप्रभारी डॉ. संजीव सुमन ने बताया कि ओपीडी में आने वाले वायरल बुखार के 100 मरीजों में से 30 लोगों को पीलिया ही निकल रहा है। उन्हें दवा के साथ आराम करने और पौष्टिक भोजन के अलावा पानी उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें