पिपरा कनक। पशु तस्करी व दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पटहेरवा पुलिस ने क्षेत्र के 213 मालवाहक पिकअप पर पीटी नाम से यूनिक कोड लगवाया। वाहन के साथ चालकों व वाहन मालिकों थाने बुलाकर उनका नाम पता दर्ज कर वाहनों पर पीटी. 01 से पी.टी. 213 तक यूनिक कोड लगाया गया। पटहेरवा एसओ धीरेंद्र राय ने बताया कि अभियान के तहत वाहनों पर यूनिक कोड लगाया जा रहा है। कई वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर मिट जाता है। इससे दुर्घटनाओं में उनकी पहचान मुश्किल होती है। इस यूनिक कोड से स्पष्ट पता चल जाएगा। साथ ही वाहन चालकों व स्वामियों की पहचान स्पष्ट हो जाएगी। संवाद