फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हिचकोले खाते चलते हैं राहगीर

Mon, 03 Apr 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
tion : KushinagarPage No : 7पडरौना नगर के बेलवा चुंगी जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त।संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन रोड और अन्य सड़कों का हाल बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा कर रही है। 29 मार्च को जिले में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 451 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था, जिसमें सड़कें भी शामिल हैं, लेकिन शहर की प्रमुख सड़क की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। पडरौना शहर में आने वाले एनएच-28बी में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पहले इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके अलावा कई अन्य सड़कें भी सुधार की राह देख रहे हैं।
सदर विधायक सहित अनेक वीआईपी इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन समस्या दूर कराने को लेकर कोई गंभीर नहीं दिख रहा। पडरौना नगरपालिका की तरफ से शहर में सड़कों के निर्माण के कई कार्य कराए गए, लेकिन शहर की कुछ ऐसी सड़कें भी रहीं, जो उसके दायरे से बाहर की थीं। उसका निर्माण नगरपालिका ने नहीं कराया। ऐसी दशा में ये सड़कें इस कदर क्षतिग्रस्त हो गई हैं कि आवागमन में कष्टदायी तो हैं ही, इन पर चलते समय जरा सी असावधानी जानलेवा बन सकती है।
विज्ञापन

...
एनएच-28बी पर जगह-जगह गड्ढे
पडरौना नगर के मोगलपुर और मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के बीच एनएच-28बी पूरी तरह टूट गई है। इस सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसी रास्ते लोगों को जनपद मुख्यालय, बाजार और अन्य सभी प्रमुख स्थानों पर जाना पड़ता है। सड़क टूटने के कारण ई-रिक्शा और टेंपो के पलटने का अंदेशा रहता है। दो पहिया वाहन चालक भी संभलकर न चलें तो घायल हो जाएं। इस सड़क से कसया, जनपद मुख्यालय जाने के अलावा पडरौना शहर, रामकोला, खड्डा, पनियहवा और बिहार तक आना-जाना होता है। डीएम, सीडीओ सहित अनेक अफसर, जनप्रतिनिधि तो आते-जाते हैं। सदर विधायक का घर ही शहर में है। उनका भी प्रतिदिन इस मार्ग से आना-जाना है। इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधर रही है।
...
स्टेशन रोड की हालत भी खराब
पडरौना शहर का स्टेशन रोड भी उपेक्षित है। रेलवे और नगरपालिका प्रशासन एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताकर सड़क निर्माण से पल्ला झाड़ लेते हैं। नतीजतन सड़क उपेक्षित है। इस सड़क में भी बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके अलावा अंबे चौक से आने वाली बाईपास सड़क भी नहीं बन सकी है। इस सड़क पर गड्ढे और धूल के गुबार से राहगीर परेशान रहते हैं। यह भी शहर का हिस्सा है, जिसे बनवाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन रुचि नहीं ले रहे हैं।
...
भूतनाथ कॉलोनी और ओंकार वाटिका कॉलोनी की सड़कें क्षतिग्रस्त
पडरौना शहर की भूतनाथ कॉलोनी से होकर बाईपास सड़क निकली है जो कठकुइयां रोड से निकलकर बेलवा चुंगी के रास्ते जटहां मार्ग में मिल जाती है। उस रास्ते वाहन बिहार की तरफ चले जाते हैं। भूतनाथ कॉलोनी में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे राहगीरों के अलावा कॉलोनी के लोगों को धूल व गड्ढों की वजह से परेशानी होती है। इसी तरह ओंकार वाटिका कॉलोनी की सड़कें भी क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशान हैं।
..
गंडक नहर की सड़क छह किलोमीटर अधूरी
पडरौना से नेपाल तक को जोड़ने के लिए मुख्य पश्चिमी गंडक नहर को टू-लेन बनाया गया है, लेकिन यह सड़क मिश्रौल से पडरौना तक करीब छह किलोमीटर अधूरी है। गड्ढे और धूल की वजह से राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में सांसद विजय कुमार दुबे ने बताया कि सड़क का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था को बड़ी मात्रा में मिट्टी चाहिए जो आसपास में नहीं मिल रही है। डीएम व एक्सईएन से वार्ता हुई है। मिट्टी दूर से लानी है। इसके लिए सिंचाई विभाग को मिट्टी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

...
कोट
एनएच-28बी के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लगनी है, जिसके डायवर्जन के लिए तीन पुलिया बनाई जानी है। इसीलिए एनएच-28बी का निर्माण रोकवाया गया है। जल्द ही वह शुरू करा दिया जाएगा। उसके बाद सड़क भी बनवा दी जाएगी। इसके अलावा ओंकार वाटिका कॉलोनी, स्टेशन रोड और बाईपास रोड को भी ठीक कराया जाएगा।
मनीष जायसवाल, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें