फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: पूरा किराया लेकर आधे रास्ते में उतारा, यात्रियों का हंगामा

Sun, 12 Feb 2023 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। दिल्ली से बिहार तक आवागमन करने वाली निजी बसों के चालकों की मनमानी से यात्री परेशान हो रहे हैं। शनिवार की दोपहर दिल्ली से बिहार जा रही बस के चालक ने यात्रियों को तमकुहीराज में जबरन उतार दिया। पूरा किराया लेकर आधे रास्ते में उतारने का विरोध जताते हुए यात्रियों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को थाने में ले गई।
विज्ञापन

बिहार से दिल्ली तक कई निजी बसें चल रही हैं। इन बसों से बड़ी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। शुक्रवार की रात नई दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के यात्रियों को लेकर बस चली। शनिवार की दोपहर तमकुहीराज में बस रोककर चालक और कंडक्टर यात्रियों को उतारने लगे। कंडक्टर ने बताया कि उनको दूसरी बस में बिठाकर बिहार भेजा जाएगा। पूरा किराया लेकर आधे रास्ते में उतारने का विरोध जताते हुए यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि विरोध जताने पर उनके साथ बदसलूकी की जा रही है।
पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो सामने आया कि यात्रियों को दिए गए टिकट पर शिवम ट्रेवेल्स नियर ईडीएम मॉल आनंद विहार दिल्ली का पता अंकित है। आनंद विहार से बिहार के पटना, सिवान, भागलपुर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, दरभंगा, छपरा आदि स्थानों के लिए टिकट लेकर बस में सवारियां बैठी थीं।
विज्ञापन

बस यात्री व सीतामढ़ी के राजू दुबे, पिंकू, मोतिहारी के बृजमोहन, मुजफ्फरपुर के अश्वनी सिंह, भागलपुर के पवन सिंह, बेगूसराय के मुकेश कुमार, इंदु देवी ने बताया कि उनसे पूरा किराया पहले ही वसूल लिया गया है। यात्रियों से दूरी के मुताबिक दो से चार हजार रुपये लिए गए थे। बाद में पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से उनके स्थान पर भेजकर बस को थाने में सीज कर दिया।
इस संबंध में एसएचओ तमकुहीराज नीरज राय ने बताया कि हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यात्रियों को दूसरी बस से बिहार भेजा गया। दिल्ली से आई निजी बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें