रहसू बाजार। क्षेत्र के नदवाबिशुनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चयन हुआ। इसमें पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह को राशन की दुकान के संचालन की अनुमति दी गई।
एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह की मौजूदगी में हुई खुली बैठक में पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह, सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह और वैष्णो महिला स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किया। सर्वसम्मति से पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह के वंदना कुमारी के नाम राशन की दुकान का प्रस्ताव पास किया गया।
इस दौरान गांव के सचिव राजकिशोर राय, रेखा सिंह, चित्रमणि शर्मा, अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, प्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय सिंह, शत्रुजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सूरज सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह, भूपेश पांडेय, संतोष सैनी, ध्रुव प्रसाद, जयश्री यादव, हरिरामायण गोंड, रमेश यादव, पवन सिंह अनिल यादव आदि मौजूद रहे।