फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे के एक मैरेज हाल में एकजुटता दिखते सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व म
विज्ञापन
कप्तानगंज। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) रामकोला विधानसभा के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक सुभाष नगर स्थित निजी मैरिज हॉल में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री डाॅक्टर अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव बहुत जल्द होने की संभावना है। ऐसे में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुट जाना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता रामकोला विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने की। इस दौरान धीरज सिंह पटेल, अजय राजभर, विश्राम राजभर, सुरेंद्र राजभर, श्याम सुंदर राजभर, चंदन राजभर,हामिद अली,प्रिंस राजभर, गुड्डू राजभर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें