फाजिलनगर। कस्बा स्थित पावानगर महावीर इंटर काॅलेज परिसर में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें 150 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बाद में पुरस्कृत किए जाएंगे।
सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) पारितोष कुमार मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र का मताधिकार शक्ति है। मतदान जिम्मेदार नागरिक का धर्म है। इसलिए हर मतदाता को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयबर पांडेय ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। दुदही बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के तीन पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी नौ मई को पुरस्कृत किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले 150 प्रतिभागियों में दो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस दौरान राहुल चतुर्वेदी, नंदलाल पाठक, विश्राम यादव, कुमारी अंकिता, मयंक पांडेय, ज्योति सिंह, अस्मिता त्रिपाठी, इशिता सिंह आदि मौजूद रहे।